IND vs NZ: बैटिंग में फेल फिर मैदान पर भी न्यूजीलैंड को अकेला छोड़ गया स्टार खिलाड़ी, दूसरे प्लेयर का लेना पड़ा सहारा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम का स्टार खिलाड़ी फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरा है।

Kane Williamson

Kane Williamson

Kane Williamson IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को तीसरी बार अपने नाम करने के लिए भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड ने 252 रनों का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केन विलियमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। विलियमसन को सिर्फ 11 रन के स्कोर पर कुलदीप ने पवेलियन की राह दिखाई। बैट से फ्लॉप रहने के बाद विलियमसन ने मैदान पर भी न्यूजीलैंड टीम को अकेला छोड़ दिया है। कीवी बल्लेबाज दूसरी इनिंग में फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरा है। दरअसल, विलियमसन बैटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह ग्राउंड पर नहीं उतरे हैं।

विज्ञापन

विलियमसन के बिना उतरी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम 252 रनों के लक्ष्य का बचाव करने अपने स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन के बिना उतरी है। विलियमसन बैटिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह ग्राउंड पर नहीं उतरे हैं। विलियमसन की जगह मार्क चैपमेन कीवी टीम की ओर से फील्डिंग करने उतरे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। विलियमसन सिर्फ 11 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर उन्हीं को कैच देकर चलते बने। खिताबी मुकाबले में मैदान पर विलियमसन का अनुभव न्यूजीलैंड के काफी काम आ सकता था। यही वजह है कि उनका ग्राउंड पर ना उतरना कीवी टीम के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर लगाए 251 रन

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन का योगदान दिया। रचिन रविंद्र ने 29 गेंदों पर 37 रन ठोके। अंतिम ओवरों में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 53 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जिसके दम पर न्यूजीलैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 40 रन खर्च करते हुए दो बड़े विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ