Who Won Yesterday IPL Match 22 May, 2026, SRH vs RCB, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे. जवाब में बेंगलुरु की टीम 3 विकेट खोकर रन ही बना सकी. आरसीबी ने पावरप्ले में 75 रन बना डाले थे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 256 रनों का टारगेट
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के बल्लेबाजों ने इसे सही साबित भी किया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. हेड 16 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े.
वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 51 रन ठोके, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. अंत में नितीश कुमार रेड्डी 12 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. अभिषेक, ईशान और क्लासेन की शानदार पारियों के दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, आरसीबी की ओर से रासिख सलाम डार ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: अभिषेक-ईशान और क्लासेन की तिकड़ी का बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी गई बेकार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. वेंकटेश ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, कोहली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम ने 94 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया था. हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की पारी को संभालते हुए 39 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
वहीं क्रुणाल पांड्या ने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. आखिर में टिम डेविड ने 7 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई. हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 सफलता मिली.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, दुनिया में बजा रन मशीन का डंका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines