SRH vs RCB: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, दुनिया में बजा रन मशीन का डंका

Virat Kohli Creat Waord Record: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी को पछाड़ते हुए ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. वह रन मशीन नंबर 1 हो गए हैं.

Cricket News - 2026-05-22T222806.860
1 / 6

22 मई को आईपीएल 2026 में सनराइर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, जिसके जवाब में आरसीबी उतर चुकी है. विराट कोहली ने इस मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर शानदार अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.  

विज्ञापन

विराट कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड2 / 6

विराट कोहली अब मेंस टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर की साझेदारियां निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा 211 बार कर दिया है. इससे पहले ये कीर्तिमान इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने किया था. हेल्स ने 210 बार टी-20 क्रिकेट में 50+ स्कोर की साझेदारियां की थीं.

ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह
 

विज्ञापन

नंबर 1 पर पहुंचे विराट कोहली

नंबर 1 पर पहुंचे विराट कोहली3 / 6

अब इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पहुंच गए हैं. उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने मेंस टी-20 क्रिकेट में 200 बार 50+ स्कोर की साझेदारियां निभाई हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान

बाबर आजम तीसरे नंबर पर

बाबर आजम तीसरे नंबर पर4 / 6

इसके अलावा बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 196 बार ऐसा कारनामा किया है. वहीं, पांचवें नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 191 बार ऐसा किया है. लेकिन विराट अब सबको पछाड़कर इस रेस में नंबर 1 हो गए हैं.

विज्ञापन

कोहली और अय्यर ने मचाया तहलका

कोहली और अय्यर ने मचाया तहलका5 / 6

हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 27 गेंदों में 60 रनों की पार्टनरशिप की. हालांकि इस साझेदारी में अय्यर का बड़ा रोल रहा. उन्होंने 19 गेंदों में 44 रन बनाए. वहीं, विराट ने इस साझेदारी में 8 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया.

इस मैच में फेल हुए विराट कोहली

इस मैच में फेल हुए विराट कोहली6 / 6

कोहली इस मैच में खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए. 5.5 ओवर में हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने उन्हें अपना शिकार बनाया और विराट को पवेलियन लौटना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन