Who Won Yesterday Cricket Match (22 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, SRH vs RCB T20 Match: हैदराबाद ने बेंगलुरु को दी करारी मात, यहां देखें मैच हाइलाइट्स, अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 22 May 2026, SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से करारी मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 200 रन ही बना सकी. यहां जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

IPL 2026, SRH vs RCB

IPL 2026, SRH vs RCB

Who Won Yesterday IPL Match 22 May, 2026, SRH vs RCB, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे. जवाब में बेंगलुरु की टीम 3 विकेट खोकर रन ही बना सकी. आरसीबी ने पावरप्ले में 75 रन बना डाले थे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 256 रनों का टारगेट

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे टीम के बल्लेबाजों ने इसे सही साबित भी किया. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. हेड 16 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े.

विज्ञापन

वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 51 रन ठोके, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. अंत में नितीश कुमार रेड्डी 12 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. अभिषेक, ईशान और क्लासेन की शानदार पारियों के दम पर हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, आरसीबी की ओर से रासिख सलाम डार ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: अभिषेक-ईशान और क्लासेन की तिकड़ी का बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. वेंकटेश ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, कोहली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम ने 94 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया था. हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने टीम की पारी को संभालते हुए 39 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

विज्ञापन

वहीं क्रुणाल पांड्या ने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. आखिर में टिम डेविड ने 7 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई. हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 सफलता मिली.

कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)

सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SRH vs RCB: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, दुनिया में बजा रन मशीन का डंका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ