Who Won Yesterday Cricket Match (23 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs PBKS T20 Match: श्रेयस अय्यर के शतक से पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हराया, देखें मैच हाइलाइट्स
Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 23 May 2026, LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया और प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को बनाए रखा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 18 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया.
Who Won Yesterday IPL Match 23 May, 2026, LSG vs PBKS, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में शनिवार (23 मई) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब की इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.
किसने जीता था टॉस?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया था 197 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 16 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. पंजाब किंग्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर उतरे निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, जोश इंग्लिस एक छोर पर टिके रहे और आयुष बडोनी के साथ मिलकर पारी को संभाला. बडोनी 18 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
कप्तान ऋषभ पंत ने 22 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया, जबकि अब्दुल समद ने अंत तक नाबाद रहते हुए 20 गेंदों में 37 रन बनाए. इस तरह लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अजमतउल्लाह उमरजई और शशांक सिंह 1-1 विकेट लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने. इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कूपर कोनोली भी 10 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, प्रभसिमरन सिंह एक छोर पर टिके रहे और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 69 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े.
हालांकि, इस मैच के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में नाबाद 101 रन ठोक दिए. अय्यर ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए और सिर्फ 51 गेंदों में शतक पूरा किया. यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. श्रेयस के कप्तान के दम पर पंजाब की टीम 18 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली.
पंजाब किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े और मैच के सबसे बड़े हीरो रहे.

---विज्ञापन---

Back to the WINNING ways! 🌟
Been 7 matches since #PBKS last won a game They end the losing streak with a 7️⃣-wicket win 👊
पंजाब किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. अय्यर ने 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े और मैच के सबसे बड़े हीरो रहे.
The captain reporting for duty in a must-win game 👏
हिंदी न्यूज़/खेल/Who Won Yesterday Cricket Match (23 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, LSG vs PBKS T20 Match: श्रेयस अय्यर के शतक से पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हराया, देखें मैच हाइलाइट्स
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.