IPL 2025 के बीच Kagiso Rabada पर लगा 'प्रतिबंध', सामने आई चौंकाने वाली वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

IPL 2025 - 2025-05-03T194357.509
विज्ञापन

Kagiso Rabada: आईपीएल 2025 में कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उन्होंने दो मैच गुजरात की ओर से खेला था। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी रबाडा ने 1 विकेट झटका था। इसके बाद वह सीजन के बीच में ही स्वदेश लौट गए थे। हालांकि अब कगिसो रबाडा पर प्रतिबंध लग गया है। उन्होंने खुद बयान जारी करते हुए माफी मांगी है।

रबाडा पर लगा प्रतिबंध

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को फिलहाल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके प्रतिबंधित दवा के सेवन के चलते हुई, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद रबाडा ने शनिवार को दी।

Advertisment

रबाडा ने कहा कि मैं कुछ निजी कारणों से आईपीएल छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौट आया हूं। इसकी वजह यह है कि मैंने गलती से एक ऐसी दवा का सेवन कर लिया जो नियमों के खिलाफ है। मैं उन सभी लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें मैंने निराश किया है। क्रिकेट खेलना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है और मैं इसे कभी हल्के में नहीं लूंगा। यह मेरे निजी सपनों से भी बड़ा है। अभी मैं निलंबन की प्रक्रिया से गुजर रहा हूं, लेकिन मैं जल्द ही वापसी करना चाहता हूं और दोबारा से वही खेल खेलना चाहता हूं जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।

आईपीएल 2025 बीच में ही छोड़कर चले गए थे रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 3 अप्रैल को आईपीएल 2025 का सीजन बीच में ही छोड़ दिया था। अब उनकी वापसी की असली वजह सामने आ गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रबाडा ने SA20 लीग के दौरान एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। उस वक्त वे एमआई केपटाउन टीम का हिस्सा थे। हालांकि, यह दवा प्रदर्शन बढ़ाने वाली नहीं थी।

विज्ञापन

रबाडा ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है। जब उन्होंने भारत छोड़ा था और अपने देश दक्षिण अफ्रीका लौटे थे, तब गुजरात टाइटंस ने कहा था कि वे “निजी कारणों” से वापस गए हैं। उस समय उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) की ओर से जारी बयान में रबाडा ने कहा कि वे फिलहाल “अस्थायी निलंबन” का सामना कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ