Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को नया कोच मिल जाएगा। इसकी तलाश तेज है। जस्टिन लैंगर, एंडी फ्लावर, रिकी पोंटिंग और गौतम गंभीर जैसे कई नाम सामने आए हैं। हालांकि धीरे-धीरे ये दिग्गज पीछे हट रहे हैं। जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग इससे मना कर चुके हैं। अब जस्टिन लैंगर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच बनने से क्यों मना कर दिया।
प्रैशर और पॉलिटिक्स
लैंगर ने बीबीसी स्टंप्ड पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए केएल राहुल से मिली सलाह का राज खोला। लैंगर ने कहा कि मैं केएल राहुल से इस बारे में बात कर रहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि आप जानते ही हैं कि भारत में एक आईपीएल टीम में कितना प्रैशर और पॉलिटिक्स है। इस प्रैशर और पॉलिटिक्स को हजार गुना कर दें तो ये टीम इंडिया की कोचिंग करना है। मुझे लगता है कि ये काफी अच्छी एडवाइस थी।
फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं
लैंगर ने आगे कहा कि ये एक बेहतरीन जॉब होता, लेकिन फिलहाल मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि यह एक अद्भुत काम होगा, लेकिन मैंने खुद को इससे बाहर कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक इसे करने के बाद ईमानदारी से कहूं तो यह काफी थका देने वाला है। लैंगर अभी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: CSK इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, धोनी नहीं आए तो ये विकल्प
रिकी पोंटिंग कर चुके हैं मना
लैंगर टीम इंडिया के हेड कोच पद की रेस से बाहर होने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल दावेदार बन गए हैं। इससे पहले रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया था कि यह उनकी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता। आईपीएल के दौरान इस पर बात हुई थी, लेकिन वे घर पर समय बिताना चाहते हैं। इसलिए वे इस दावेदारी से बाहर हो रहे हैं। रिकी पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम के अंतरिम कोच रह चुके हैं। पोंटिंग ने ये भी कहा कि आईपीएल का कोच रहते टीम इंडिया का कोच नहीं रहा जा सकता। इसलिए वे इस बड़ी भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने बेटे से भी इस बात की चर्चा की थी, जिसने असहमति जताई।
कब खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल
वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई रखी है। टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदक को कम से कम 30 टेस्ट मैच और 50 वनडे मैच खेले हुए होने चाहिए। इसके साथ ही किसी फुल नेशन टेस्ट टीम का कम से कम 2 साल तक कोच होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में लागू होंगे ये 3 नियम, बदल सकता है मैच का समीकरण
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: राजस्थान की Playing XI में हो सकती है सरप्राइज एंट्री, चेन्नई में X फैक्टर बनेगा ये खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: RCB की हार पर एकजुट हुए CSK के खिलाड़ी, अंबाती रायडू की पोस्ट पर कूदे
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines