IPL 2025: नए शेड्यूल के ऐलान से पहले ही RCB खेमे में मची खलबली! टीम का साथ छोड़ेगा सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी
Josh Hazlewood: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान होने से पहले ही आरसीबी को जोर का झटका लगा है।
Edited By Shubham Mishra

Josh Hazlewood
Edited By Shubham Mishra

Josh Hazlewood
Josh Hazlewood IPL 2025: आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल का ऐलान जल्द ही होने वाला है। हालांकि, शेड्यूल की घोषणा से पहले ही आरसीबी के खेमे में खलबली मच गई है। इस सीजन टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हो रहे जोश हेजलवुड का बचे हुए मैचों में खेलना मुश्किल है। हेजलवुड कंधे की इंजरी से जूझ रहे हैं और वह शायद ही आने वाले मैचों में हिस्सा लेने के लिए वापस भारत लौटेंगे। हेजलवुड इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। हेजलवुड ने 18 विकेट चटकाए हैं।
🚨 NO HAZELWOOD FOR RCB 🚨
– Josh Hazelwood is a doubt to return for the remainder of IPL 2025 if it resumes this month due to a shoulder niggle. (ESPNcricinfo). pic.twitter.com/uzqpJtkhNW
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 11, 2025
भारत और पाकिस्तान तनाव के चलते आईपीएल 2025 पर एक हफ्ते का ब्रेक लगा दिया गया है। हालांकि, बीसीसीआई का कहना है कि बचे हुए मैचों के नए शेड्यूल का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत 16 मई से हो सकती है, जबकि खिताबी मुकाबला 30 मई को खेले जाने की उम्मीद है। नए शेड्यूल से पहले ही बेहतरीन फॉर्म में चल रही आरसीबी को जोर का झटका लगा है। इस सीजन टीम की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का बचे हुए मैचों में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, हेजलवुड अभी कंधे की इंजरी से जूझ रहे हैं और वह शायद टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।
आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 कमाल का गुजरा है। टीम ने इस सीजन अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, 3 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। आरसीबी के कुल 18 पॉइंट हो चुके हैं। आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम के बल्लेबाजों का ने खूब धमाल मचाया है, तो टीम के बॉलर्स भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: