इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, Champions Trophy 2025 के बीच जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान जोस बटलर ने व्हाइट बॉल की कप्तान से इस्तीफा दे दिया है।

Jos Buttler

Jos Buttler

Jos Buttler Captaincy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तानी जोस बटलर ने व्हाइट बॉल की कप्तान से इस्तीफा दे दिया है। बटलर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में आखिरी बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद शर्मनाक रहा और टीम को अफगानिस्तान से हराकर बाहर होना पड़ा। लास्ट 10 वनडे मैचों में से इंग्लैंड ने 9 में हार का मुंह देखा है।

विज्ञापन

बटलर ने छोड़ी कप्तानी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से इंग्लैंड के बाहर होने के बाद जोस बटलर ने व्हाइट बॉल की कैप्टेंसी से इस्तीफा दे दिया है। बटलर ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड को टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनार हार का मुंह देखना पड़ा। बटलर ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।

विज्ञापन

बटलर की कैप्टेंसी में इंग्लैंड का हाल वनडे क्रिकेट में बेहाल रहा। टीम को 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी बुरी तरह से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। अब लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड का बोरिया-बिस्तर ग्रुप स्टेज में ही पैक हो गया। बटलर ने कुल 43 वनडे मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें से टीम को सिर्फ 18 में जीत नसीब हुई, जबकि 25 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। बटलर का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से भी बेहद निराशाजनक रहा। 11 पारियों में बटलर 18 की मामूली औसत से 199 रन ही बना सके।

विज्ञापन

टी-20 में बनाया चैंपियन

हालांकि, टी-20 फॉर्मेट में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 में खेले गए टी-20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। 2024 में वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए टी-20 विश्व कप में भी इंग्लैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम को भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ