IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने वनडे डेब्यू किया. दूसरी ओर जोस बटलर प्लेइंग 11 में शामिल हुए. इसी के साथ उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. वह एक मामले में अब इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
जोस बटलर का ऐतिहासिक कारनामा
दरअसल, जोस बटलर इंग्लैंड की ओर से 200 वनडे मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले केवल एक ही बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 200 या उससे अधिक वनडे मुकाबले खेले थे. वो और कोई नहीं ईयान मोर्गन हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे खेले हैं. मोर्गन अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप 2019 भी जिता चुके हैं. फिलहाल वह कमेंट्री करते हैं. अब इस लिस्ट में जोस बटलर का भी नाम शामिल हो गया है. बटलर लगातार इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें वनडे और टी-20 में लगातार मौके मिलते हैं.
यहां क्लिक कर पढ़ें पहले मैच का लाइव ब्लॉग
टी-20 सीरीज हार का बदला लेने उतरी है भारतीय टीम
3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. इसके बाद सभी 4 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए थे और सीरीज पर 4-0 से कब्जा जमाया था. अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था. ऐसे में अब भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेने उतरी है.
ये भी पढ़ें: फ्री में कैसे देखें ENG vs IND पहला वनडे मैच?
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद.
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
21 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines