IND vs ENG: जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, छक्के जड़ने के मामले में बने पहले खिलाड़ी

Jos Buttler: भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

IND vs ENG

Jos Buttler: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम के खिलाफ जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि वो अर्धशतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने इस मैच में इतिहास रच दिया। अब वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने बटलर

इस मैच में जोस बटलर इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि वह सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर टी-20 प्रारूप में 151 छक्के के साथ इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

टी-20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

205 – रोहित शर्मा
173 – मार्टिन गप्टिल
158 – मुहम्मद वसीम
151 – जोस बटलर
149 – निकोलस पूरन
145 – सूर्यकुमार यादव

विज्ञापन

बटलर ने खेली 45 रनों की शानदार पारी

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बटलर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 45 रन बना दिए। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने 2 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम कर लिए। बटलर का स्ट्राइक रेट इस दौरान 150 का रहा। हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्हें अक्षर पटेल ने अपना निशाना बनाया।

इंग्लैंड ने बनाए 165 रन

दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 165 रन बनाए थे। बटलर के अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ