भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, मुख्य तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

Jofra Archer Injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार गेंदबाज इंजरी के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गया है।

Jofra Archer

Jofra Archer

Jofra Archer Injury: भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम का मुख्य तेज गेंदबाज इंजरी की चपेट में आ गया है। यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2025 में आर्चर के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज से तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन

इंग्लैंड को लगा जोर का झटका

इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले ही जोर का झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। आर्चर को आईपीएल 2025 के दौरान चोट लगी थी, जिससे वह अभी तक नहीं उबर सके हैं। आर्चर आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी आखिरी कुछ मुकाबले खेलने के लिए भारत नहीं लौटे। आर्चर दाएं हाथ के अंगूठे की इंजरी से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अभी यह नहीं बताया है कि आर्चर कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे। आर्चर की जगह पर ल्यूक वुड को इंग्लैंड टीम में जोड़ा गया है, जो वनडे सीरीज में अपनी रफ्तार से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 29 मई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच की मेजबानी कर्डिफ करेगा, जो एक जून को खेला जाना है। वहीं, 3 जून को सीरीज का आखिरी वनडे मैच ओवल में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का आगाज 6 जून से होगा, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 और तीसरा मैच 10 जून को खेला जाना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ