IPL 2024: जोफ्रा आर्चर हुए अपनी ही टीम के खिलाफ, बेंगलुरु में दिखाया जलवा

Jofra Archer Bowling: आईपीएल 2024 के लिए जोफ्रा आर्चर ने पहले ही खुद को अनुप्लब्ध बताया था। वहीं आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह फिटनेस वापस पाना चाह रहे हैं। इन दिनों वह भारत में बेंगलुरु के एक कैंप में अपनी काउंटी टीम के साथ मौजूद हैं। यहां उन्होंने अपनी ही टीम के खिलाफ मैच भी खेला।

Jofra Archer Bowling IPL 2024 Bengaluru Sussex County team

Jofra Archer Bowling Bengaluru

Jofra Archer Bowling: इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल 2024 के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में वापसी जरूर की थी लेकिन वह एक दो मैच ही प्रॉपर फिटनेस के साथ खेल पाए थे। उनको इसी कारण मुंबई ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। इसी कारण ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनके ऊपर बोली नहीं लगाई। मगर आईपीएल से पहले आर्चर बैंगलोर पहुंचे हैं और यहां उन्होंने एक कमाल कर दिया है। वह एक मैच में अपनी ही टीम के खिलाफ खेलते दिखे और गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा।

विज्ञापन

क्यों बैंगलोर गए जोफ्रा आर्चर?

दरअसल जोफ्रा आर्चर इस वक्त अपनी काउंटी टीम ससेक्स के साथ मौजूद हैं। ससेक्स ने बेंगलुरु में अपना 10 दिन का कैंप लगाया है। इसी बीच लंकाशायर का भी ट्रेनिंग कैंप बेंगलुरु में ही जारी है। अपकमिंग काउंटी सीजन से पहले टीमें यहां तैयारी कर रही हैं। ससेक्स और लंकाशायर के बीच बेंगलुरु से लौटने के पहले अभ्यास मैच भी खेले जा सकते हैं। इसी बीच ससेक्स का कर्नाटक की होम टीम के साथ मुकाबला जारी है। पहले दिन आर्चर ने गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ वह अपनी टीम के खिलाफ ही खेलने लगे।

विज्ञापन

अपनी ही टीम के खिलाफ खेलेंगे आर्चर

शुक्रवार को आर्चर कर्नाटक के लिए गेंदबाजी करते दिखे और अपनी ही टीम के खिलाफ उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट लिए जिसमें से एक क्लीन बोल्ड था। आपको बता दें कि पिछले साल आर्चर के वापसी करने की उम्मीद बन गई थी। लेकिन वह आईपीएल 2023 में आए और स्ट्रेस फ्रैक्चर से उभरने के बाद अपने दाएं हाथ की कोहनी में चोट मार बैठे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। इस वक्त इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनके वर्कलोड पर काफी ध्यान दे रहा है। अगर काउंटी में वह लय वापस पाते हैं तो टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में उन्हें जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

बटलर को आर्चर के वर्ल्ड कप में खेलने का विश्वास

विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने आर्चर के वर्ल्ड कप तक फिट होने की आशंका जताई थी। मेजर लीग क्रिकेट के एक प्रमोशन इवेंट में उन्होंने कहा था,’करीब दो बार मेरी उनसे (आर्चर से) बात हुई थी। यह काफी उत्साहवर्धक रहा कि वह जल्द ही वापस मैदान पर लौटते हुए परफॉर्म कर सकते हैं। मैं पूरी तरह चाहता हूं कि वह फिट होकर टीम में वापस लौटे। उनके पास ऐसा कप्तान है जो चाहता है कि वह लौटकर आएं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ