हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया तिरंगा, 14 साल की उम्र में रच दिया इतिहास

Jensi Kanabar Made History: भारत की बेटी ने अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है. 14 साल की टेनिस प्लेयर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन अंडर 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है. वो पहली भारतीय बनी हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है. उन्होंने जीत के साथ भारत का झंडा पूरी दुनिया में लहराया. इस खिलाड़ी का नाम जेन्सी कानाबार है।

विज्ञापन
भारत की बेटी ने रचा इतिहास

Jensi Kanabar Made History: टेनिस प्लेयर जेन्सी कानाबार ने इतिहास रच दिया है. वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंडर 14 टाइटल पर कब्जा किया है. उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मुसेम्मा किलेक को पराजित किया. शुरुआत में वो थोड़ी पीछे चल रही थीं लेकिन फिर उन्होंने बढ़िया अंदाज में वापसी की और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तिरंगा लहराया. मात्र 14 साल की उम्र में भारत की ये बेटी पूरी दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं.

जेन्सी कानाबार ने रच दिया इतिहास

ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया पैसिफिक एलीट 14 और अंडर ट्रॉफी में जेन्सी कानाबार का प्रदर्शन शानदार रहा. वो अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में चली गईं. उनकी भिड़ंत मुसेम्मा किलेक से हुई थी. उनकी शुरुआत खराब रही और वो 3-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं. इसके बाद उन्होंने बढ़िया तरह से वापसी दिखाई.

कानाबार ने आखिरी दो राउंड में 6-4 और 6-1 से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की. वो पहली फीमेल एथलीट बनीं, जिसने ऑस्ट्रेलियन ओपन U14 के खिताब पर कब्जा जमाया. लड़कों में 2024 में अर्णव पापरकार ने ये खिताब जीता था और अब जेंसी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम में बड़ा बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज को मिली जगह

कौन हैं जेन्सी कानाबार?

जेन्सी कानाबार भारत की सबसे युवा और प्रतिभाशाली टेनिस प्लेयर्स में से एक हैं. वो लगातार जूनियर टूर्नामेंट में कमाल कर रही हैं. जूनागढ़, गुजरात की इस खिलाड़ी ने काफी कम उम्र में अभ्यास करना शुरू किया और वो जूनियर सर्किट में लगातार परफॉर्म करती रहीं. उन्होंने ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन (AITA) अंडर 14 और अंडर 16 श्रेणी में नंबर 1 रैंक प्राप्त कर ली थी.

विज्ञापन

2026 की शुरुआत में वो AITA वुमेंस सिंगल्स रैंकिंग में नंबर 1 आ गईं. सितंबर 2025 में जेन्सी कानाबर ने GSPDP एशियन अंडर 14 जूनियर चैंपियनशिप पर कब्जा किया. उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका की लिम येरीन को हराया था. उन्होंने इसके अलावा अपने डेब्यू पर ITF J30 अहमदाबाद सिंगल्स टाइटल भी जीता था. इसी समय के बीच उन्होंने फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब भी उठाया था.

ये भी पढ़ें:- ‘नहीं खेलेंगे’, T20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला! पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola