'नहीं खेलेंगे', T20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला! पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाई सनसनी

Rashid Latif Statement: पाकिस्तान ने कुछ समय पहले हिंट दिए थे कि वो बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बायकॉट कर देंगे. इसपर अभी पाकिस्तान सरकार का फैसला आना बाकी है. अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा है कि उनकी टीम को टूर्नामेंट खेलना और भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट कर देना चाहिए.

Rashid Latif Statement IND vs PAK

क्या कैंसिल होगा भारत-पाक मैच?

Rashid Latif Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में ज्यादा समय नहीं रह गया है. इसके पहले बांग्लादेश का वेन्यू विवाद काफी चर्चा का विषय रहा था. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सपोर्ट किया था और फिर टूर्नामेंट बायकॉट करने की धमकी दी थी. बाद में खबर आई कि पाकिस्तान टीम शायद टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी फैसला आना बाकी है. इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भारत से नहीं खेलने की बात कहकर सनसनी मचा दी है.

विज्ञापन

‘भारत से नहीं खेलेंगे’

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में भारत के खिलाफ मैच को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार कहती है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो ICC को ये बात माननी होगी. अगर वो नहीं मानते हैं, तो असली बातचीत शुरू होगी.’ उनसे पूछा गया कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल तय हुआ, तो फिर क्या होगा. राशिद लतीफ ने कहा, ‘नहीं खेलेंगे.’

विज्ञापन

‘टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना सही नहीं रहेगा’

राशिद लतीफ ने पहले पाकिस्तान को वर्ल्ड कप बायकॉट करने की सलाह दी थी. हालांकि, अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात से यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि अब नाम वापस लेने का अर्थ नहीं है, ये काम पहले हो जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘फैसला लेने का समय चला गया है. हर एक फैसले का समय होता है. जब लोहा गर्म था, तब हतोड़ा मारा जाता है. पिछले हफ्ते ICC मीटिंग के दौरान ये समय था. हमने सपोर्ट दिखाया. हमने उनके लिए वोट किया. बात खत्म हो गई. अगर अब हम बॉयकॉट करेंगे, तो फिर वैसा प्रभाव नहीं पड़ेगा.’

विज्ञापन

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का कर दिया ऐलान

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट करने की बात कर दी थी लेकिन सिलेक्टर्स ने पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया था. अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि पाकिस्तान टीम के सभी प्लेयर्स की श्रीलंका के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक हो चुकी है. ये सभी चीजें हिंट दे रही हैं कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने के लिए जरूर आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ