T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम में बड़ा बदलाव, स्टार तेज गेंदबाज को मिली जगह

New Zealand Squad One Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में कुछ ही दिन रह गए हैं. इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. बता दें कि स्टार तेज गेंदबाज की चोट से ठीक होने के बाद टीम में एंट्री हो गई है. वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रेवल रिजर्व के रूप में स्क्वाड के साथ जुड़ने वाले हैं.

New Zealand Squad One Change

न्यूजीलैंड टीम

New Zealand Squad One Change: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की टीम में बदलाव हुआ है. हाल ही में ब्लैक कैप्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि बेन सीयर्स चोट से ठीक होने के बाद अब दोबारा न्यूजीलैंड टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. ट्रेवल रिजर्व के रूप में वो भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. स्टार गेंदबाज के चोटिल होने के बाद ये फैसला लिया गया.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड में बदलाव

एडम मिल्ने टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का अहम हिस्सा थे लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा. इसी के चलते ट्रेवलिंग रिजर्व में मौजूद काइल जेमिसन को मुख्य स्क्वाड में शामिल कर लिया गया. न्यूजीलैंड को एक ट्रेवल रिजर्व की जरूरत थी और उन्होंने वेलिंग्टन फायरबर्ड्स के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है. 27 साल का ये खिलाड़ी कुछ महीनों पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गया था. अब आखिर वो ठीक हो चुके हैं और दोबारा टीम से जुड़ गए हैं.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मुख्य स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी

ट्रेवलिंग रिजर्व: बेन सीयर्स

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल

  • न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान – 8 फरवरी 2026 (चेन्नई)
  • न्यूजीलैंड vs यूएई – 10 फरवरी 2026 (चेन्नई)
  • न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका – 15 फरवरी 2026 (अहमदाबाद)
  • न्यूजीलैंड vs कनाडा – 17 फरवरी 2026 (चेन्नई)

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो मैच खेलेगी न्यूजीलैंड टीम

न्यूजीलैंड की टी20 टीम 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से पहले दो मैच खेलने वाली है. 31 जनवरी 2026 को कीवी टीम का भारत के खिलाफ सीरीज का आखिरी टी20 मैच होने वाला है. इसके बाद उनका USA के खिलाफ 6 फरवरी को नवी मुंबई में वॉर्मअप मैच होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ