Jasprit Bumrah Shreyas Iyer React Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है। जगह-जगह इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। डॉक्टर सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं इस केस में कई अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। जिससे राजनीति तेज है। इस जघन्य मामले ने क्रिकेट जगत की कई हस्तियों को भी निराश कर दिया है। जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का इस मामले पर गुस्सा फूट पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।
कुछ भी नहीं बदला…
श्रेयस अय्यर ने इंडिपेंडेंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा- इतने वर्षों में कुछ भी नहीं बदला है। इस बर्बर घटना और उसके बाद से जो कुछ भी हुआ है, उससे हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हर अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए।
हर महिला बेहतर की हकदार
दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने भी इस जघन्य अपराध की निंदा की है। बुमराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा था- “महिलाओं को अपना रास्ता बदलने के लिए मत कहो, बल्कि ‘रास्ते’ को ही बदलो। हर महिला इससे बेहतर की हकदार है।”
क्या है पूरा मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रात की ड्यूटी पर मौजूद एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पिछले दिनों से सुर्खियां में है। जूनियर डॉक्टर हॉस्पिटल के एक सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने वॉलेंटियर के तौर पर काम करने वाले आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: WI vs SA: इतिहास रचने की दहलीज पर कगिसो रबाडा, बनेंगे ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज
सामने आए कई मोड़
इस मामले को लेकर अब एक के बाद एक कई मोड़ सामने आ रहे हैं। यह मामला सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। इस मामले में अखिल भारतीय सरकारी डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप नहीं बल्कि गैंगरेप हुआ था। इस मामले में अब पुलिस-प्रशासन पर सबूतों को मिटाने की साजिश के भी आरोप लग रहे हैं। इस मामले के उठने के बाद कई जगह डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। हालांकि फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: फ्री में कहां देख सकेंगे दलीप ट्रॉफी के मैच? यहां जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
15 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
49 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines