कोलकाता रेप-मर्डर केस पर फूटा श्रेयस अय्यर-जसप्रीत बुमराह का गुस्सा, महिलाओं के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Jasprit Bumrah Shreyas Iyer React Kolkata Doctor Rape Murder Case: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता रेप-मर्डर केस पर पोस्ट किया है।

Jasprit Bumrah Shreyas Iyer

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर बुमराह-अय्यर ने किया रिएक्ट।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah Shreyas Iyer React Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है। जगह-जगह इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। डॉक्टर सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं इस केस में कई अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। जिससे राजनीति तेज है। इस जघन्य मामले ने क्रिकेट जगत की कई हस्तियों को भी निराश कर दिया है। जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का इस मामले पर गुस्सा फूट पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।

कुछ भी नहीं बदला…

श्रेयस अय्यर ने इंडिपेंडेंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा- इतने वर्षों में कुछ भी नहीं बदला है। इस बर्बर घटना और उसके बाद से जो कुछ भी हुआ है, उससे हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हर अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए।

Advertisment

हर महिला बेहतर की हकदार

दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने भी इस जघन्य अपराध की निंदा की है। बुमराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा था- “महिलाओं को अपना रास्ता बदलने के लिए मत कहो, बल्कि ‘रास्ते’ को ही बदलो। हर महिला इससे बेहतर की हकदार है।”

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रात की ड्यूटी पर मौजूद एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना पिछले दिनों से सुर्खियां में है। जूनियर डॉक्टर हॉस्पिटल के एक सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने वॉलेंटियर के तौर पर काम करने वाले आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

सामने आए कई मोड़

इस मामले को लेकर अब एक के बाद एक कई मोड़ सामने आ रहे हैं। यह मामला सुलझने के बजाय और उलझता जा रहा है। इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। इस मामले में अखिल भारतीय सरकारी डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप नहीं बल्कि गैंगरेप हुआ था। इस मामले में अब पुलिस-प्रशासन पर सबूतों को मिटाने की साजिश के भी आरोप लग रहे हैं। इस मामले के उठने के बाद कई जगह डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। हालांकि फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ