जसप्रीत बुमराह की फिटेनस पर आया बड़ा अपडेट, मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई इंडियंस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

jasprit bumrah (1)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना सीएसके से होगा। हालांकि मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर, जो अपडेट सामने आया है वह टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है। बुमराह शुरुआती कुछ मैच के लिए बाहर रहंगे।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह पर आया बड़ा अपडेट

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बुमराह को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 के दौरान खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट के एक्शन से दूर रहना पड़ा। जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग नहीं ले पाए थे। उनका एनसीए में रिहैब चल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि बुमरह को कम से कम 5 सप्ताह के लिए क्रिकेट के एक्शन से दूर रहना पड़ेगा। मार्च 2025 में मुंबई इंडियंस को तीन मुकाबले खेलने हैं। हालांकि इन तीनों ही मैच में बुमराह के बाहर बैठने की संभावना है। वह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

क्र.सं. (S.No.) खिलाड़ी (Player) कीमत (Price)
1 ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) 12.5 करोड़ रुपये (₹12.5 Cr)
2 नमन धीर (Naman Dhir) 5.25 करोड़ रुपये (₹5.25 Cr)
3 रॉबिन मिंज (Robin Minz) 65 लाख रुपये (₹65 L)
4 कर्ण शर्मा (Karn Sharma) 50 लाख रुपये (₹50 L)
5 रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) 1 करोड़ रुपये (₹1 Cr)
6 दीपक चाहर (Deepak Chahar) 9.25 करोड़ रुपये (₹9.25 Cr)
7 अल्लाह गजनफर (Allah Gajanfar) 4.8 करोड़ रुपये (₹4.8 Cr)
8 विल जैक्स (Will Jacks) 5.25 करोड़ रुपये (₹5.25 Cr)
9 अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) 30 लाख रुपये (₹30 L)
10 मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) 2 करोड़ रुपये (₹2 Cr)
11 रीस टॉपली (Reece Topley) 75 लाख रुपये (₹75 L)
12 श्रीजीत कृष्णन (Sreejit Krishnan) 30 लाख रुपये (₹30 L)
13 राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa) 30 लाख रुपये (₹30 L)
14 सत्यनारायण राजू (Satyanarayana Raju) 30 लाख रुपये (₹30 L)
15 बेवॉन जैकब्स (Bevawn Jacobs) 30 लाख रुपये (₹30 L)
16 अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) 30 लाख रुपये (₹30 L)
17 कॉर्बिन बॉश
18 विग्नेश पुथुर (Vignesh Puthur) 30 लाख रुपये (₹30 L)

मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

तारीख (Date) मुकाबला (Match)
23 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK)
29 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स (MI vs GT)
31 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR)
04 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (MI vs LSG)
07 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB)
13 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC)
17 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH)
20 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK)
23 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH)
27 अप्रैल मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (MI vs LSG)
01 मई मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR)
06 मई मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स (MI vs GT)
11 मई मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS)
15 मई मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC)

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ