Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी के दौरान बुमराह पीठ में ऐंठन के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के बीच ही बुमराह को स्कैन के लिए अस्पताल जाना पड़ा था। हालांकि मैच के दौरान बुमराह वापस तो आ गए थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी को मिस कर सकते हैं।
बुमराह हो सकते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी तरह की चोटों से पीड़ित क्रिकेटरों का मानना है कि “अगर यह पीठ की ऐंठन है, जैसा कि टीम प्रबंधन ने कहा है, तो बुमराह को प्रतियोगिता के लिए समय पर फिट होना चाहिए। हालांकि, अगर यह ग्रेड 1 स्ट्रेस फ्रैक्चर निकला, तो बुमराह कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत सारे टूर्नामेंट मिस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy से पहले अफगानिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की हुई एंट्री
टाइम्स ऑफ इंडिया को एक पूर्व भारतीय गेंदबाज ने बताया कि “यह चोट के अंतिम निदान पर निर्भर करता है। पीठ में ऐंठन आमतौर पर आपको बताती है कि कुछ बुरा हो सकता है और आपको उस बिंदु पर रुकने की जरूरत है … पहले पीठ के निचले हिस्से में तनाव फ्रैक्चर होने के कारण, बुमराह ने सही समय पर संकेत को समझ लिया होगा और सिडनी में रुकने का फैसला किया होगा।” आगे उन्होंने बताया कि यदि यह तनाव फ्रैक्चर नहीं है, तो जनवरी का चौथा सप्ताह प्रशिक्षण फिर से शुरू करने का सही समय हो सकता है, जिसका मतलब है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध होंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। इस सीरीज में बुमराह ने सबसे ज्यादा ओवर भी डाले थे। इस अलावा बुमराह इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने इस बार 32 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें:- ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत की ओर से हासिल की ऑलटाइम बेस्ट रेटिंग
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines