ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत की ओर से हासिल की ऑलटाइम बेस्ट रेटिंग
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं।
Edited By Mohan Kumar

Jasprit Bumrah
Edited By Mohan Kumar

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में धमाल मचा दिया है। बुमराह अब टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 908 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस तरह से तेज गेंदबाज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जिन्होंने पूरी सीरीज में कंगारू बल्लेबाजों की नाक में दम करते हुए 32 विकेट झटके। बुमराह ने इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बाइलेटरल टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।
HIGHEST RATED INDIAN BATTER & BOWLER IN TEST CRICKET:
Batting – Virat Kohli (937)
Bowling – Jasprit Bumrah (908) pic.twitter.com/XRKlxUVT2k
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 8, 2025
बुमराह ने पिछले हफ्ते जारी हुई रैंकिंग में 907 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करके भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के सर्वकालिक भारतीय रेटिंग-पॉइंट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। अश्विन की बेस्ट रेटिंग 904 थी, जो उन्होंने दिसंबर 2016 में हासिल की थी।
यह भी पढ़ें: ICC Rankings: ऋषभ पंत को मिला प्रमोशन, टॉप 10 बल्लेबाजों में जगह बनाने वाले एकमात्र विकेटकीपर
बुमराह के अलावा सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों के लिए आतंक बने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 29 पायदान की छलांग लगाकर टॉप 10 में जगह बनाई है। वो इस समय भारत के स्पिनर रवींद्र जडेजा के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। बोलैंड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए भारत के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सिडनी टेस्ट में दूसरी पारी में 6 विकेट सहित 10 विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट जीतने और पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हासिल करने में मदद मिली।
सिडनी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक स्थान आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कगीसो रबाडा तीसरे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाने वाले जोश हेजलवुड दो पायदान नीचे गिरकर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: