Champions Trophy 2025: भारतीय फैंस का शनिवार को इंतजार खत्म होने वाला है, जहां आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान होने जा रहा है। सीनियर सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। इस टीम में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह के भी चुने जाने की उम्मीद है, जिससे उनको लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
‘स्पोर्ट्स तक’ को पता चला है कि सिलेक्शन कमिटी ने भारतीय टीम पर चर्चा करने के लिए कप्तान रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ एक वर्चुअल बैठक की। बुमराह का इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेना उनकी फिटनेस पर निर्भर है। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए ही बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते नजर आ सकते हैं, जो टी-20 सीरीज के बाद 6 फरवरी से शुरू होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया, जानें मिलेगी एंट्री और किसका कटेगा पत्ता
सिडनी टेस्ट में लगी थी बुमराह को चोट
बुमराह को हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान पीठ में ऐंठन हो गई थी। सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन उन्हें असहजता महसूस हुई, जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा और उनका स्कैन किया गया। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी चोट की पूरी गंभीरता का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया, लेकिन बुमराह मैच के दौरान दो दिन गेंदबाजी करते समय मुश्किल में दिखाई दिए। बुमराह के ना होने पर भारत को यह मैच छह विकेट से गंवाना पड़ा।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे बुमराह
सूत्रों के अनुसार सिलेक्टर्स चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कम से कम एक मैच में बुमराह के प्रदर्शन को देखना चाहते हैं ताकि उनकी फिटनेस का आकलन किया जा सके और उनके सिलेक्शन के बारे में आखिरी फैसला लिया जा सके। बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि बुमराह को उनकी गंभीर चोट के बाद पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है और वह लंबे समय तक आराम करेंगे। बाद में बुमराह ने खुद उन खबरों पर रिएक्शन दिया और इसे पूरी तरह से फर्जी खबर बताया।
यह भी पढ़ें: कैरेबियाई खिलाड़ी ने पाक के खिलाफ रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines