कैरेबियाई खिलाड़ी ने पाक के खिलाफ रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी

Gudakesh Motie: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज गुडाकेश मोती ने इतिहास रच दिया।

PAK vs WI (1)

Gudakesh Motie: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी से खेला जा रहा है। मुल्तान में खेले जा रहे मैच का पहला दिन मेजबान टीम ने अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने पहले ही सेशन में पाकिस्तान के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया था। हालांकि पहले दिन गुडाकेश मोती ने इतिहास रच डाला। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले फिरकी गेंदबाज भी बन गए।

विज्ञापन

गुडाकेश मोती ने रचा इतिहास

गुडाकेश मोती ने पारी का पहला ओवर फेंका और उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। दरअसल वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने मोती से पारी का पहला ओवर कराया। वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी फिरकी गेंदबाज ने पहली पारी का पहला ओवर फेंका। गुडाकेश मोती पहली पारी में वेस्टइंडीज की ओर से पहला ओवर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

पाकिस्तान को इस मैच में खराब शुरुआत मिली। वेस्टइंडीज ने 13.3 ओवर में ही 4 पाक के बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। जेडन सील्स ने 3 विकेट चटकाए, जबकि गुडाकेश मोती को 1 सफलता मिली। पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 41.3 ओवर में 143/4 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

शान मसूद (कप्तान) , मुहम्मद हुरैरा , बाबर आजम , कामरान गुलाम , सऊद शकील , मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , सलमान आगा , साजिद खान , नोमान अली , खुर्रम शहजाद , अबरार अहमद।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान) , मिकाइल लुइस , कीसी कार्टी , कावेम हॉज , एलिक अथानाज़े , जस्टिन ग्रीव्स , टेविन इमलाच (विकेट कीपर) , गुडाकेश मोटी , केविन सिंक्लेयर , जोमेल वारिकन , जेडन सील्स।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ