IND vs SA: फंस गया पेंच! वनडे सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं 2 स्टार खिलाड़ी, वजह भी आई सामने

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला रविवार 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. इस सीरीज के लिए 2 भारतीय खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अहम हैं. ऐसे में टीम इंडिया कमजोर भी पड़ सकती है.

cricket News - 2025-11-19T215549.057

IND vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था और इस मैच को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया था. इस सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं. इसकी वजह भी सामने आई है.

विज्ञापन

बाहर हो सकते हैं 2 खिलाड़ी

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या का होना काफी जरूरी है. फिलहाल वह क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं. माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. स्टार खिलाड़ी को एशिया कप 2025 के दौरान चोट लगी थी. तब से वह टीम से गायब हैं.

विज्ञापन

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज में आराम मिलने की संभावना है. मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को बढ़ाना नहीं चाहती है, क्योंकि अब टी-20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में लगभग 2.5 महीने का समय बचा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हार्दिक इस समय अपनी क्वाड्रिसेप्स की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) रूटीन फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल, क्वाड्रिसेप्स की चोट से वापसी के बाद उन्हें अपना वर्कलोड बढ़ाने की जरूरत है और सीधे वनडे खेलना जोखिम भरा होगा. टी-20 विश्व कप तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक टी-20आई मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में बुमराह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का जसप्रीत बुमराह हिस्सा हैं. उन्होंने पहले मैच की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्हें 1 सफलता मिली थी. वह शानदार फॉर्म में भी हैं. अगर उन्हें आराम मिलता है तो ये भारतीय टीम की टेंशन में इजाफा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ