Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. अब तक खेले गए 3 मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 जीत हासिल की है, जबकि पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था. जसप्रीत बुमराह चौथे मैच में इतिहास रच सकते हैं. वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका
जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेते ही कमाल कर देंगे. दरअसल बुमराह ने अब तक 78 टी-20 मैच में 98 विकेट हासिल किए हैं. अगर वह चौथे मैच में 2 विकेट हासिल करते हैं तो वह भारत के लिए टी-20 में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. इसके अलावा वह भारत के लिए टेस्ट वनडे और टी-20 में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे. आज तक कोई भी गेंदबाज तीनों ही प्रारूप में भारत के लिए 100 या उससे अधिक विकेट नहीं ले पाया है. अगर जस्सी ऐसा करते हैं तो वह भारत के लिए तीनों प्रारूप में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में खासा कमाल नहीं किया है. उन्होंने अब तक 2 पारियों में 2 विकेट लिए हैं. दूसरे मैच में उन्होंने 2 विकेट, जबकि तीसरे मैच में उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें: बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs AUS के चौथे T20I मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए डिटेल्स
पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी पीछे छोड़ने का मौका
इसके अलावा चौथे मैच में भी जसप्रीत बुमराह के पास सईद अजमल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दरअसल, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. वह ऐतिहासिक कारनामा करने से केवल एक विकेट दूर हैं. बुमराह ने अब तक 17 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
22 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
31 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines