Jasprit Bumrah ने ऐसा क्या कहा? भड़के विराट कोहली के फैन्स, सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग

Jasprit Bumrah Reveals Fittest Indian Cricketer: एक इवेंट के दौरान भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टीम इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया है।

virat kohli jasprit bumrah

virat kohli jasprit bumrah

Jasprit Bumrah Reveals Fittest Indian Cricketer: क्रिकेट के खेल में फिटनेस काफी मायने रखती है। अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं हैं तो उसे इस खेल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में सबसे फिट भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो इसमें विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। विराट के फिटनेस के दीवाने सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दूसरे देश के क्रिकेटर्स भी हैं। हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस बात को नहीं मानते हैं। उनका मानना है कि टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी वो खुद ही हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह बात बुमराह ने एक इवेंट के दौरान कही। इसमें उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया में सबसे ज्यादा फिट कौन है। इसका जवाब देते हुए बुमराह ने कहा, ‘मुझे पता है कि आप क्या जवाब ढूंढ रहे हैं, लेकिन मैं अपना नाम लेना चाहूंगा क्योंकि मैं तेज गेंदबाज हूं। मैं काफी समय से खेल रहा हूं। फास्ट बॉलर होना और इस गर्मी में इस देश के अंदर खेलने के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है। इसलिए मैं हमेशा तेज गेंदबाजों को प्रमोट करूंगा और तेज गेंदबाज का नाम लूंगा।’

विज्ञापन

यहां बुमराह को लोगों की तालियां तो नहीं मिली, लेकिन सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज और कोहली के फैन्स के बीच जंग जरूर छिड़ गई। बुमराह को सपोर्ट करने वाले लोगों ने जहां तेज गेंदबाजों की बात को सही बताया। वहीं विराट के फैन्स ने बुमराह को उनके इस बयान के लिए घमंडी बताया। यहां देखें विराट के फैन्स के रिएक्शंस।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आएंगे दोनों खिलाड़ी

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बुमराह फिट क्रिकेटर्स में से एक हैं। हालांकि कोहली फिटनेस के मामले में एक अलग ही खिलाड़ी नजर आते हैं। 35 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस गजब की है और इस मामले में वो युवा खिलाड़ियों को भी कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। दोनों ही खिलाड़ी अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ