World Boxing Championships 2025: भारतीय महिला मुक्केबाज जैस्मिन लैम्बोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का ये पहला गोल्ड मेडल भी है। फाइनल में जैस्मिन ने पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।
जूलिया को 4-1 से दी मात
पहले राउंड में जैस्मिन लैम्बोरिया पर जूलिया थोड़ी भारी पड़ रहीं थीं, जिसके चलते पहले राउंड में जैस्मिन थोड़ा पीछे रहीं। इसके बाद दूसरे राउंड में जैस्मिन ने कमाल की वापसी करते हुए शानदार पंच दिखाए और फिर लगातार जूलिया पर दबदबा बनाए रखा। इसके साथ ही जैस्मिन ने जूलिया पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:-IND W vs AUS W: कब और कहां खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
जैस्मिन के इस शानदार प्रदर्शन पर आज पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है। जीत के बाद जैस्मिन ने बताया कि पेरिस ओलंपिक में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने उसपर मेहनत की और जल्द ही उससे बाहर आ गई। वहीं पोलैंड की जूलिया ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
नूपुर और पूजा ने भी जीता मेडल
जैस्मिन के अलावा भारत की नूपुर और पूजा रानी ने भी मेडल अपने नाम किए। नूपुर को 80+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पोलैंड की अगाता काज्मार्स्का के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते नूपुर को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं पूजा रानी 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में एमिली एस्क्विथ से हार गई थीं, जिसके चलते उनको ब्रॉन्ज मेडल मिला।
सेमीफाइनल में जैस्मिन लैम्बोरिया ने वेनेजुएला की कैरोलिना अल्काला को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा नूपुर ने सेमीफाइनल में तुर्की की सेयमा को 5-0 से हराया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ क्या टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव? कोच के जवाब ने किया हैरान
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
35 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
45 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
56 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines