IND W vs AUS W: कब और कहां खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला? जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND W vs AUS W: आज भारतीय महिला टीम विश्व कप की तैयारियां का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से करेगी। ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर नई चंडीगढ़ में 1:30 बजे दोपहर से खेला जाएगा।

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W

IND W vs AUS W: सितंबर 30 से महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत होगी। ऐसे में इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए सभी टीमें फिलहाल सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया भी इससे दूर नहीं है। आज भारतीय महिला टीम विश्व कप की तैयारियां का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से करेगी। ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर नई चंडीगढ़ में 1:30 बजे दोपहर से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेंगी। 

विज्ञापन

फॉर्म में चल रही हैं दोनों टीमें 

भारतीय महिला टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रही हैं। विश्व कप से पहले वो अपनी फिटनेस इस मुकाबले में ही आजमाना चाहेंगी। टीम इंडिया का इस साल वनडे में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। भारत ने साल 2025 में 11 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 9 में जीत मिली तो वहीं 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी बार अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला हारा था। उसके बाद तो टीम किसी भी फॉर्मेट में कोई भी मैच नहीं हारी है। इस साल ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 3 वनडे खेले हैं, जिसमें सभी मैचों में उन्हें जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के पास अब तक 56 मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 46 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं भारत सिर्फ 10 मैचों में ही जीता है। पिछले सीरीज में भी टीम इंडिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

विज्ञापन

जानिए कहां देख सकते हैं मैच? 

ये मुकाबला फैंस को जिओहॉटस्टार पर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा फैंस दोपहर के 1:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर भी पहले वनडे मैच का आनंद उठा सकते हैं। 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

IND W संभावित 11: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह।

AUS W संभावित 11: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, तहलिया मैकग्रा, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, डार्सी ब्राउन। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ