IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ क्या टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव? कोच के जवाब ने किया हैरान  

IND vs PAK: युवा खिलाड़ियों से भरी हुई टीम इंडिया को अपनी इज्जत बरकरार रखने के लिए जीतना होगा। वहीं पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को बहुत सोच समझ कर प्लेइंग 11 का फैसला करना होगा।

Team India Playing 11

Team India Playing 11

IND vs PAK: आज एसीसी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने आने वाली है। इस मुकाबले की तैयारी दोनों ही टीमें लंबे समय से कर रही है। भारतीय टीम पर इस मैच में जीत का ज्यादा दबाव रहने वाला है। युवा खिलाड़ियों से भरी हुई टीम इंडिया को अपनी इज्जत बरकरार रखने के लिए जीतना होगा। वहीं पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को बहुत सोच समझ कर प्लेइंग 11 का फैसला करना होगा। 

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव? 

यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में खेले 11 खिलाड़ी ही क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैदान पर उतरने वाले हैं। फिलहाल ये सवाल बहुत बड़ा बन गया है। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर जवाब दिया है। रयान ने पीटीआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘प्लेइंग 11 में बदलाव होने के बहुत ही कम चांस है।’ कोच के इस बयान के बाद लगभग साफ है कि इंजरी की समस्या होने के बाद ही प्लेइंग 11 में कोई बदलाव होगा। अगर मैच शुरू होने तक सभी खिलाड़ी फिट होते हैं, तो पिछले मैच की प्लेइंग 11 ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।  

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह का कमबैक मुश्किल 

पिछले मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को एक बार फिर से बेंच गर्म करनी पड़ सकती है। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को अब फिर से शिवम दुबे की गेंदबाजी पर भरोसा जताना होगा। दुबई की पिच पर स्पिनरों का दबदबा होता है। ऐसे में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी पर कप्तान और कोच को एक बार फिर से भरोसा करना होगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को हार्दिक पांड्या का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ