India vs Japan, Vaibhav Sooryavanshi: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार (22 सितंबर) को भारत और जापान के बीच खेला गया एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ. बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर्स का कर दिया गया था. आखिरी गेंद तक चले इस सांसे रोक देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ सिर्फ 2 रनों से जीत दर्ज की. वहीं, मैच के बाद जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 15 साल के भारतीय तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया, जो काफी चर्चा में है.
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं देखकर हैरान थे जापान के कप्तान
महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20I मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वैभव को मौका मिलने से सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं, बल्कि जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग भी हैरान थे. मैच के बाद जापान के कप्तान ने वैभव को लेकर बात करते हुए कहा कि वे बहुत वैभव को प्लेइंग 11 में न देखकर हैरान थे.
उन्होंने कहा, “मुझे थोड़ी निराशा हुई कि 15 वर्षीय प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी आज टीम में शामिल नहीं थे.” जापान के कप्तान ने मैच से पहले भी वैभव के बारे में बात की थी और वह उन्हें खेलते देखना चाहते थे. बता दें कि, वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में सभी को जापान के खिलाफ मुकाबले में उनके मैदान पर उतरने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें- जापान में टीम इंडिया की खुली पोल! इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, गेंदबाजों ने बचाई लाज
आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने दर्ज की 2 रन से जीत
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर सिर्फ 32 रन बनाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन 9 और ईशान किशन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 8 रन चाहिए थे और उसके 7 विकेट बाकी थे.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद अक्षर पटेल को थमाई. अक्षर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन देकर भारत को 2 रन से रोमांचक जीत दिला दी. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दो अहम विकेट चटकाए. यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था.
ये भी पढ़ें- ICC T20 Ranking: शतक के बूते शेफाली वर्मा ने लगाई छलांग, स्मृति मंधाना को लगा तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
6 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
51 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
52 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines