India vs Japan

जापान में टीम इंडिया की खुली पोल! इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, गेंदबाजों ने बचाई लाज

India vs Japan: जापान के खिलाफ एकमात्र टी20I मैच में टीम इंडिया सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज कर सकी. इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और 5 ओवर में सिर्फ 32 रन बनाए. हालांकि, गेंदबाजों ने जीत दिलाकर टीम की लाज बचा ली.

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की. बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मैच को घटाकर सिर्फ 5 ओवर का कर दिया गया था. उम्मीद थी कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया इस छोटे मुकाबले में बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. भारतीय टीम ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन बनाए. जिस टीम से 5 ओवर में 100 रनों की उम्मीद की जा रही थी, वह 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन के बल्ले से 9 रन निकले.

विज्ञापन

वहीं, ईशान किशन 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन ही बना सके. अभिषेक शर्मा तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि भारतीय पारी में एक भी छक्का नहीं लगा. हालांकि, गेंदबाजों ने भारत की लाज बचा ली. अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने दो अहम विकेट लेकर जापान पर दबाव बनाया. जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. सका. इस तरह भारत ने मुकाबला जीत तो लिया, लेकिन बल्लेबाजी ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए. टीम इंडिया से जापान के खिलाफ इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ