Jack Hobbs Highest Run Scorer: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनको आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले सचिन दुनिया के पहले बल्लेबाज है। वहीं एक क्रिकेटर ऐसा भी था जिसके सामने सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी फीके पड़ते नजर आते हैं। इस क्रिकेटर ने 199 शतक के साथ 61 हजार से ज्यादा रनों का अंबार लगाया था।
जैक हॉब्स के आंकड़े कर देंगे हैरान
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जैक हॉब्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम है। इस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजों को जमकर धोया था। साल 1905 में जैक हॉब्स ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए जैक हॉब्स ने 61760 रन बनाए थे।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से 199 शतक भी निकले थे। 29 साल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में जैक हॉब्स का बल्लेबाजी औसत 50 से ऊपर का रहा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जैक हॉब्स ही पहले ऐसे बल्लेबाज रहे थे जिनके नाम 61 हजार से ज्यादा रन और 199 शतक दर्ज थे।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: अर्णव बालियान का तूफान, काशी रुद्रास ने नोएडा सुपर किंग्स के उड़ाए परखच्चे
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी मचाया था धमाल
फर्स्ट क्लास में धूम मचाने के बाद जैक हॉब्स को इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला था। साल 1908 में जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए 61 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें जैक हॉब्स के नाम 5410 रन दर्ज थे।
जिसमें उन्होंने 15 शतक और 28 अर्धशतक लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट में जैक हॉब्स का बेस्ट स्कोर 211 रनों का था। हालांकि अब ये दिग्गज इस दुनिया में नहीं हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1930 में जैक हॉब्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: रिंकू सिंह की टीम को रोकना हुआ मुश्किल, यश गर्ग ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
2 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines