हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर गरजा ईशान किशन का बल्ला, 210 के स्ट्राइक रेट से उड़ाए गेंदबाजों के परखच्चे, ठोकी तूफानी फिफ्टी

Ishan Kishan: ईशान किशन इन दिनों शानदार लय में नजर आ रहे हैं. वह झारखंड की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 खेल रहे हैं. 14 दिसंबर को ईशान किशन का बल्ला फिर गरजा. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ धांसू अर्धशतक जमा दिया. ईशान की पारी चर्चा में आ चुकी है. ईशान ने टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोका है.

विज्ञापन
ईशान किशन की तूफानी पारी

Ishan Kishan: भारतीय टीम से दूर चल रहे ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. ईशान फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे हैं. अब तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. 14 दिसंबर को भी उन्होंने अपने बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इससे पहले ईशान लगातार अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली है.

ईशान ने खेली धांसू पारी

झारखंड की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ईशान किशन ने कमाल कर दिया. उन्होंने 30 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

इससे पहले ईशान किशन इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से रंग जमा चुके हैं. उन्होंने इससे पहले पंजाब के खिलाफ 47, तमिलनाडु के खिलाफ 2, उतराखंड के खिलाफ 21, सौराष्ट्र के खिलाफ 93 और त्रिपुरा के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली थी. अब तक वह 6 मैच में 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- न हैंडशेक किया, न नजरें मिलाईं, U19 Asia Cup में भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच फिर दिखी टेंशन

2 साल से दूर

भारत की ओर से ईशान किशन ने आखिरी बार साल 2023 में खेला था. वे वनडे विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थे. लेकिन साल 2024 और 2025 उनके लिए खराब रहा, क्योंकि किशन इन 2 सालों में भारतीय टीम का हिस्सा किसी भी प्रारूप में नहीं बन सके. अब तक भारत के लिए उन्होंने 2 मैचों में 78 रन बनाए हैं. इसके अलावा 27 वनडे मैच में उन्होंने 42.40 की औसत के साथ 933 रन बनाए हैं. वहीं भारत के लिए 32 टी-20 मैच में उन्होंने 25.67 की औसत के साथ 796 रनों को अपने नाम किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 25 गेंद में 64 रन ठोके, सरफराज खान को अब IPL Mini Auction में मिलेगा ‘धोखा’ या ‘मौका’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola