Ishan Kishan Fined IPL 2024: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। ईशान किशन पर आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। ईशान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। ईशान ने ये अपराध स्वीकार भी कर लिया है।
अपराध को नहीं किया गया स्पष्ट
जानकारी के अनुसार, ईशान किशन पर शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ‘क्रिकेट उपकरण या ग्राउंड उपकरण’ के दुरुपयोग के लिए ये जुर्माना लगाया गया है। इस अपराध में विकेट को लापरवाही से लात मारना, विज्ञापन बोर्ड और ड्रेसिंग रूम के दरवाजे अन्य को क्षति पहुंचाना भी शामिल है। हालांकि आईपीएल ने ईशान किशन के अपराध को स्पष्ट नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, स्टेडियम में बिखेरे हुस्न के जलवे
मैच रेफरी की सजा स्वीकार की
आईपीएल ने अपने बयान में कहा- “ईशान किशन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। ईशान ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की सजा भी स्वीकार की है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।”
ये भी पढ़ें: MI vs DC: दिल्ली ने एक तीर से किए 2 शिकार, MI के साथ-साथ CSK को भी दिया झटका
इस आईपीएल में फ्लॉप साबित हो रहे ईशान किशन
खास बात यह है कि ये ईशान किशन का 100वां आईपीएल मैच था। इस मैच में वे फ्लॉप साबित हुए। वह महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद करियर के इस खास मैच में उन्हें ये सजा मिली। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ईशान बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें: जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते…फैन ने खाई अजीबो-गरीब ‘कसम’
ये दूसरा मौका था जब ईशान इस आईपीएल में डक पर आउट हुए। वह इससे पहले एमआई के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी डक पर आउट हो गए थे। कुल मिलाकर इस आईपीएल सीजन ईशान किशन की फॉर्म खराब है। वह अब तक खेले गए 9 मैचों में 212 रन बना पाए हैं। उनका औसत 23.56 और स्ट्राइक रेट 165.63 का है।
ये भी पढ़ें: LSG vs RR: राजस्थान ने चुनी पहले गेंदबाजी, क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: 4,4,6,4,4,4: ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड को तोड़ा, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
30 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
45 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
58 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines