Ishan Kishan Comeback Team India: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बुची बाबू टूर्नामेंट में धमाका देखने को मिला है। लंबे समय के बाद रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे किशन इस टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बीसीसीआई के इस कड़े संदेश को फॉलो करना होगा।
जय शाह का किशन को संदेश
साल 2023 में साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से ईशान किशन से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का हवाला देकर ब्रेक ले लिया था। ईशान को ये ब्रेक भारी पड़ गया। तबसे ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहा है, इतना ही नहीं बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी ईशान को बाहर कर दिया था। तबसे ये खिलाड़ी टीम में वापसी की राह देख रहा है। वहीं उनकी वापसी को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह का कहना है कि “उसे नियमों का पालन करना होगा। उसे घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।”
ये भी पढ़ें:- ये 3 गेंदबाज ले सकते हैं बांग्लादेश की सीरीज में मोहम्मद शमी की जगह, एक ने तो T20 वर्ल्ड कप में मचा दिया था धमाल
85 गेंदों पर ठोका शतक
बुची बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश और झारखंड के मैच के दूसरे दिन ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। ईशान ने 85 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान दो शानदार छक्के भी लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम में अपनी जगह बनाने को लेकर दावा ठोक दिया है। हालांकि ईशान को घरेलू क्रिकेट में अभी और कमाल दिखाना होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से पहले मुश्किल में पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा पहुंचीं हाई कोर्ट, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines