Ishan Kishan Bowling: स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों तमिलनाडु के प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शानदार शतक जमाया था, लेकिन बाद में उनका बल्ला फ्लॉप रहा। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में हाथ आजमाकर फैंस को चौंका दिया। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।
दो ओवर में दिए 5 रन
हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के दौरान ऋषभ पंत गेंदबाजी करते नजर आए थे। ईशान ने उन्हें फॉलो करते हुए गेंदबाजी में हाथ आजमाए। जब झारखंड की टीम पहली पारी में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने के बाद बैकफुट पर थी, ईशान ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खुद गेंदबाजी में मोर्चा संभाला और दो ओवर में सिर्फ पांच रन दिए।
शानदार ऑफ स्पिन पर बल्लेबाज को दिया चकमा
ईशान ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की। उन्होंने टी रवि तेजा को शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी डाली। जिस पर बल्लेबाज रन बनाने में नाकामयाब हुआ। बता दें कि ईशान किशन ने कभी भी टीम इंडिया या आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 ओवर गेंदबाजी की है, लेकिन एक भी विकेट नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें: एनर्जी ड्रिंक ने ले ली MMA फाइटर की जान! ट्रेनिंग के दौरान अचानक गिरा, 10 दिन कोमा में रहा
ईशान की टीम को मिली हार
ईशान की कप्तानी में टीम बुची बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है। इस मैच में ईशान ने पहली पारी में 107 गेंदों पर 114 रन जड़े। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 41 रन बनाए। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। ईशान पहली पारी में 1 और दूसरी में सिर्फ 5 रन बना पाए। ईशान की टीम झारखंड को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने ये मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 94 साल पुराना रिकॉर्ड
रणजी खेलने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान किशन पहले झारखंड टीम की लिस्ट में शामिल नहीं थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) से टीम में शामिल करने की गुहार लगाई थी। ईशान की रणजी ट्रॉफी में वापसी भी 2024-25 सत्र के दौरान होने की उम्मीद है। बताते चलें कि घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने के कारण उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से हटा दिया गया।
ये भी पढ़ें: टेस्ट मैच के बीच एक दिन की छुट्टी, बोर्ड ने कर दिया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
35 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
57 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines