T20 World Cup 2024: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, क्या ईशान किशन को मिलेगी जगह?

T20 World Cup 2024: जून में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान इस दिन हो सकता है। जिसके बाद देखने वाली बात होगी कि क्या टीम20 विश्व कप में टीम इंडिया में ईशान किशन को मौका मिलता है या नहीं।

T20 World Cup 2024 team india squad ishan kishan

T20 World Cup 2024 team india squad ishan kishan Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम इंडिया कैसी होगी किन-किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा और कप्तान कौन होगा अब ये सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के दिगाम में चल रहा है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारत में आईपीएल का नया सीजन खेला जाएगा। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। वहीं आईपीएल 2024 से तय होगा कि आखिर किन-किन खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 की शुरूआत 1 जून से होगी, इसके एक महीने पहले ही सभी देशों को अपनी-अपनी टीमों की घोषणा करनी है।

विज्ञापन

इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान

टूर्नामेंट से एक महीने पहले टीम का ऐलान करने की आईसीसी की डेडलाइन होती है। जिसके बाद आईपीएल 2024 के दौरान ही टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई तक टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 के लिए तस्वीर स्पष्ट हो सकती है। हालांकि 25 मई तक टीम में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

बता दें, 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रवाना होगी। आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा।

विज्ञापन

क्या ईशान किशन को मौका मिलेगा?

हाल ही में बीसीसीआई ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन को बाहर कर दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई इस फैसले पर काफी सवाल भी उठे थे। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि क्या टी20 विश्व कप 2024 के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में मौका मिलेगाय़ आईपीएल 2024 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

अगर इस सीजन ईशान का प्रदर्शन काफी बेहतर रहता है तो जरूर उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। अगर टी20 विश्व कप के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में शामिल किया जाता है और वे प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा होते हैं तो आगे उनके बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी जगह बनाने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ