MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 29वें मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में CSK ने MI को 20 रन से हराया। एक समय मुंबई के लिए जीत काफी आसान लग रही थी, लेकिन फिर चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर मैच पर कब्जा जमाया। सोशल मीडिया पर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
महंगे साबित हुए हार्दिक
मैच में हार्दिक ने पहले तो गेंदबाजी में जमकर रन लुटाए, इसके बाद वह बल्लेबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए। पिछले 2 मैच में गेंदबाजी नहीं करने वाले हार्दिक ने CSK के खिलाफ 3 ओवर में 14.3 की इकॉनमी से 43 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें 2 सफलताएं मिली। चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक ने 26 रन लुटा दिए। इसी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने 3 छक्के लगाए। इसके बाद हार्दिक ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाए। अच्छी शुरुआत के बाद MI मिडिल ऑर्डर में लड़खड़ा गई। हार्दिक को जब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, जब उन्होंने गेंद खराब कर दीं। ऐसे में हार्दिक पर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।
MI का इस सीजन प्रदर्शन
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक खेले 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 ही जीते हैं। 4 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। MI ने हार के साथ इस सीजन की शुरुआत की थी। टीम को अपने पहले 3 मैच में हार मिली। इसके बाद मुंबई ने शानदार वापसी की और अगले 2 मैच अपने नाम किए। हालांकि, टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई और रविवार को MI को CSK ने रौंद दिया। मुंबई इंडियंन अपने अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला 18 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आखिर लीग चरण में क्यों MI-CSK जैसी कुछ टीमें एक बार ही एक-दूसरे से भिड़ेंगी? जानें वजह
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल, क्या सच में अनफिट है MI के कप्तान?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines