IPL 2024: हार्दिक ने भी माना MS Dhoni का लोहा, सीएसके की शानदार गेंदबाजी में 'माही' का हाथ

IPL 2024 Hardik Pandya On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स से मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि कैसे धोनी विकेट के पीछे से शानदार गेंदबाजी कराकर मैच जीतने अहम भूमिका निभाते हैं।

IPL 2024 mi vs csk ms dhoni hardik pandya man behind the stumps telling what to do

IPL 2024 mi vs csk ms dhoni hardik pandya Image Credit: Social Media

IPL 2024 Hardik Pandya On MS Dhoni: आईपीएल 2024 में रविवार 14 अप्रैल को दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में फैंस को सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का मैजिक देखने को मिला।

विज्ञापन

धोनी ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की जमकर पिटाई की। धोनी ने हार्दिक की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जडे़। धोनी की ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर पूरा वानखेड़े स्टेडियम झूम उठा था। वहीं मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी धोनी के कायल हो गए।

विज्ञापन

हार्दिक ने धोनी पर कह दी बड़ी बात

दरअसल इस मैच में पहले एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सीएसके के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, तो वहीं बाद में विकेटकीपिंग के दौरान गेंदबाजों से कमाल की गेंदबाजी भी करवाई। मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने धोनी को लेकर कहा कि सीएसके ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और उनके पास एक आदमी स्टंप के पीछे ऐसा है जो बता रहा है कि क्या करना है? विकेट के पीछे एक शख्स था, जिसने सीएसके को मैच जिताने में मदद की।

विज्ञापन

बल्लेबाजी के साथ-साथ इस मैच चेन्नई ने कमाल की गेंदबाजी भी की। खासकर मथीशा पथिराना ने मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर ढाया। इस मैच में पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

भले ही एमएस धोनी अब सीएसके के कप्तान न हो फिर देखा जाता है कि मैच के दौरान धोनी कैसे गेंदबाजों को विकेट के पीछे से बताते रहते है कि उनको कहां पर गेंद डालनी है। रुतुराज भी धोनी से फील्डिंग सेट करने और गेंदबाजी कराने को लेकर चर्चा करते रहते हैं। धोनी मैच चलाने में गायकवाड़ की काफी मदद करते है। इस बात को खुद गायकवाड़ ने भी माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ