Irfan Pathan on Auqib Nabi: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. नबी को अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में चुना गया है, जो चोट से पूरी तरह फिट न होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है.
ऐसे में अब सबकी नजरें आकिब के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं. सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आकिब को लेकर बड़ा बयान दिया है और उनकी सबसे बड़ी ताकत का खुलासा किया है. उनका मानना है कि आकिब की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर करने की कला है.
इरफान पठान ने सबसे पहले पहचाना था आकिब नबी का टैलेंट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने 2018 में श्रीनगर में आयोजित ट्रायल के दौरान आकिब नबी की प्रतिभा को पहचाना था. इसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कई युवा खिलाड़ियों की तरह नबी का भी मार्गदर्शन किया. पीटीआई से बातचीत में पठान ने कहा, “गेंद को प्रभावी तरीके से स्विंग कराने के लिए 135 किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार आदर्श मानी जाती है. अगर कोई गेंदबाज देर से स्विंग करा सकता है, तो वह बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है. आकिब के एक्शन और लय को देखकर मुझे विश्वास है कि वह नियमित रूप से 133-135 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सकता है.”
रफ्तार नहीं, बल्लेबाजों को फंसाने की कला है सबसे बड़ी ताकत
इरफान का मानना है कि तेज गति गेंदबाजी का सिर्फ एक हिस्सा है. असली क्षमता यह है कि गेंदबाज किस तरह विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को रक्षात्मक शॉट खेलने के लिए मजबूर करता है और फिर उन्हें आउट करने का रास्ता निकालता है. उन्होंने कहा, “एक अच्छे गेंदबाज की पहचान यही है कि वह विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए भी आउट कर सके. आकिब में यह क्षमता दिखाई देती है और यही बात उन्हें खास बनाती है.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को टक्कर देने आया 16 साल का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, जानें कब होगी भिड़ंत?
रणजी ट्रॉफी फाइनल में किया था कमाल
इरफान पठान ने इस साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में आकिब नबी के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया था और उस मुकाबले में नबी ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और करुण नायर समेत पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.
पठान ने कहा, “रणजी ट्रॉफी फाइनल में हमने देखा कि आकिब ने केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज को भी परेशान किया. उन्होंने बल्लेबाज को सामान्य तरीके से डिफेंस खेलने पर मजबूर किया और फिर अपनी योजना के तहत विकेट हासिल किया.” अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आकिब नबी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा मौका होगा.
ये भी पढ़ें- गंभीर-द्रविड़ नहीं, ये हेड कोच है मोहम्मद शमी का फेवरेट, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines