गंभीर-द्रविड़ नहीं, ये हेड कोच है मोहम्मद शमी का फेवरेट, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल कई कारणों से चर्चा में बने हुए हैं. उनको टीम इंडिया में अब जगह नहीं मिल रही है. इस बीच शमी ने एक इंटरव्यू दिया है. जहां पर उन्होंने कुछ मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखी है.

Mohammed Shami

Pic Credit- ANI

Mohammed Shami: घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कमबैक करने का मौका नहीं मिल रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है. इस बीच उनके संन्यास की भी खबरें चलती रहती हैं. जिसके कारण ही शमी खबरों में बने रहते हैं. अब शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान कमबैक को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट भारतीय हेड कोच का नाम भी बताया है. 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने बताया अपने फेवरेट हेड कोच का नाम 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा है. उन्होंने कई दिग्गजों की कोचिंग में काम किया है. टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में शमी ने अपने फेवरेट कोच का नाम बताते हुए कहा, ‘तुलना करना थोड़ा मुश्किल है… मैंने गौती भाई के अंडर ज्यादा नहीं खेला है. मैंने राहुल भाई और अनिल भाई के साथ काफी समय बिताया है. लेकिन अगर मुझे इन चारों में से किसी एक को चुनना हो, तो मैं रवि भाई को चुनूंगा. उस आजादी की वजह से… जब कोई खिलाड़ी लड़ने और मैच खेलने जाता है, तो उसमें जो अग्रेशन दिखता है, आप उसे बाहर से उनकी कोचिंग में देख सकते हैं.’ रवि शास्त्री की कोचिंग में ही शमी टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने थे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम और भारत माता की जय पर बोले मोहम्मद शमी, बताया किस बात का है अफसोस

टीम इंडिया में कमबैक को लेकर भी बोले शमी 

2025 की शुरुआत में शमी टीम इंडिया के लिए खेले थे. उसके बाद से वो कमबैक करने का ही प्रयास कर रहे हैं. जिसके बारे में बोलते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, ‘मैं अभी भी बहुत उम्मीद रखता हूं और अपने देश को फिर से रिप्रेजेंट करने के मौके का इंतजार कर रहा हूं. मेरा मकसद हर बार अपना बेस्ट देना है, हमेशा देश को पहले रखना. मैं दिन-रात मेहनत कर रहा हूं और कोशिश भी बहुत कर रहा हूं. मुझे पता है कि सब कुछ मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन मैं जो कर सकता हूं वह है डोमेस्टिक सर्किट में रेगुलर अपना बेस्ट देना. मेरी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है और उम्मीद है कि सिलेक्टर न्याय करेंगे और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छा होगा.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ