Vaibhav Sooryavanshi and Neel Patel (PIC Credit -AI)

वैभव सूर्यवंशी को टक्कर देने आया 16 साल का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, जानें कब होगी भिड़ंत?

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल के भारतीय मूल के बल्लेबाज नील पटेल को अंडर-19 टीम में शामिल किया है. 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज में ये दोनों युवा बल्लेबाज आमने-सामने होंगे.

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं. वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है और दुनिया के किसी भी गेंदबाज के पास उनका तोड़ नजर नहीं आता. वहीं, अब वैभव को टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक 16 साल के बल्लेबाज को अंडर-19 टीम में शामिल किया है. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सितंबर से शुरू होने वाले भारत दौरे के लिए अपनी अंडर-19 टीम का ऐलान किया, जिसमें भारतीय मूल के बल्लेबाज नील पटेल को भी चुना गया है.

विज्ञापन

न्यू साउथ वेल्स से खेलने वाले नील का परिवार मूल रूप से गुजरात से है. उन्होंने हाल ही में सिडनी प्रीमियर क्रिकेट के फर्स्ट ग्रेड में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास रचा और अपना पहला शतक भी लगाया. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में जगह मिली. अब भारत के वैभव सूर्यवंशी और ऑस्ट्रेलिया के नील पटेल के बीच मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी. 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज में ये दोनों युवा बल्लेबाज भविष्य की बड़ी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ