IPL 2026: SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव! बाहर बैठ सकता है ये विदेशी गेंदबाज

RR Possible Playing 11: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज एलिमिनेटर मैच होने जा रहा है. इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है. आइए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

RR Team
1 / 6

RR Possible Playing 11: IPL 2026 में RCB ने पहला क्वालीफायर मैच जीता और फाइनल में एंट्री की. गुजरात टाइटंस को हार के बाद अब क्वालीफायर 2 खेलना होगा, जहां उनका सामना एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 27 मई यानी आज एलिमिनेटर मैच होने जा रहा है. इस मुकाबले में RR अपने टीम कॉम्बिनेशन में दो बड़े बदलाव कर सकती है. आइए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वैभव-यशस्वी करेंगे ओपनिंग

वैभव-यशस्वी करेंगे ओपनिंग2 / 6

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने IPL 2026 में बवाल मचाया है. दोनों को अब एलिमिनेटर में भी SRH के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत देनी होगी. अगर इन दोनों का बल्ला चल गया, तो विरोधी टीम बैकफुट पर चली जाएगी.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में होगा बदलाव!

मिडिल ऑर्डर में होगा बदलाव!3 / 6

RR के पास मिडिल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा हैं. शुभम दुबे का बल्ला अब तक नहीं चला है. उन्हें बाहर करके वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को टीम में लाया जा सकता है. फिनिशर के तौर पर RR के पास रवींद्र जडेजा हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

गेंदबाजी अटैक में हो सकता है एक बदलाव

गेंदबाजी अटैक में हो सकता है एक बदलाव4 / 6

राजस्थान रॉयल्स गेंदबाजी अटैक में एक बदलाव कर सकती है. अगर उन्हें शिमरॉन हेटमायर को प्लेइंग 11 में फिट करना है, तो फिर नांद्रे बर्गर को बाहर बैठाना होगा. उनकी जगह संदीप शर्मा खेल सकते हैं. संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा पर तेज गेंदबाजी का भार होगा.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यश राज पुंजा का उपयोग कर सकती है. वह पिछले कुछ मैचों से शानदार स्पिन गेंदबाजी कर रहे हैं और अब एलिमिनेटर में भी उनसे बहुत उम्मीदें रहेंगी.

RR की संभावित प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन