बदल जाएगा IPL का शेड्यूल! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, जानिए क्या है BCCI का 'मास्टरप्लान'

IPL में आने वाले समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और साथ ही इसे दो फेज में आयोजित कराया जा सकता है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने लीग के विस्तार को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

IPL Trophy

IPL Trophy

Indian Premier League: दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल को और भी बड़ा और रोमांचक बनाने के लिए बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है. आने वाले समय में आईपीएल में 74 नहीं, बल्कि 94 मुकाबले खेले जाएंगे और ऐसे में टूर्नामेंट को दो फेज में कराया जा सकता है. इसके लिए IPL को अक्टूबर-सितंबर में भी शिफ्ट किया जा सकता है. IPL के चैयरमैन अरुण धूमल ने एक इंटरव्यू में इन बदलावों को लेकर बड़े संकेत दिए हैं.

विज्ञापन

सितंबर-अक्टूबर में होगा IPL का आयोजन!

IPL हर साल मार्च के आखिर में शुरू होता है और मई तक चलता है, लेकिन इस दौरान भारत के ज्यादातर हिस्सों खूब गर्मी होती है, जिसका असर खेल पर भी पड़ता है. आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत भी 28 मार्च से हुई थी और 74 मुकाबलों का यह सफर 31 मई को फाइनल के साथ समाप्त होगा. लेकिन इस दौरान उत्तर और पश्चिम भारत में खराब मौसम और भीषण गर्मी ने काफी असर डाला है.

विज्ञापन

हर साल मई में बढ़ती गर्मी अब चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसका असर स्टेडियम में दर्शकों की संख्या पर भी देखने को मिला. इसके अलावा, गर्मी के कारण खिलाड़ियों की इंजरी और फिटनेस को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं. इसी वजह से अब IPL की विंडो बदलने पर चर्चा तेज हो गई है. IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि मई में बढ़ते तापमान के कारण इस पर विचार किया जा रहा है.

अरुण धूमल ने क्या कहा?

स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में अरुण धूमल ने फैंस की घटती रुचि को लेकर कहा कि, “हमें ब्रॉडकास्टर्स के साथ बैठकर इस बात पर चर्चा करनी होगी कि क्या टूर्नामेंट को किसी दूसरी विंडो में शिफ्ट किया जा सकता है. सितंबर-अक्टूबर की विंडो एक अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह दीपावली के आसपास का समय होता है और एडवाइजर्स के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है.” धूमल ने आगे कहा कि अगली बाइलेटरल टेंडर प्रक्रिया के दौरान इस संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Eliminator: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ SRH vs RR एलिमिनेटर मुकाबला तो कौन सी टीम होगी बाहर? जानें पूरा समीकरण

दो फेज में हो सकता है IPL

गौरतलब है कि IPL का आयोजन पहले सीजन से ही (कोविड के दो सीजन छोड़कर) मार्च से मई के बीच होता आया है और इस दौरान इंटरनेशनल मुकाबले भी बहुत कम होते हैं. ऐसे में IPL के शेड्यूल में बदलाव करना आसान नहीं होगा. हालांकि, BCCI सिर्फ विंडो बदलने ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट को दो हिस्सों में कराने के विकल्प पर भी विचार कर रही है.

अरुण धूमल के मुताबिक, बढ़ती गर्मी को देखते हुए बोर्ड फरवरी से अप्रैल और फिर साल के आखिर में सितंबर-अक्टूबर के दौरान टूर्नामेंट आयोजित करने की संभावनाएं तलाश रहा है. इसके लिए BCCI अन्य क्रिकेट बोर्ड्स से भी बातचीत करेगी, ताकि विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ