IPL 2026 Eliminator: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ SRH vs RR एलिमिनेटर मुकाबला तो कौन सी टीम होगी बाहर? जानें पूरा समीकरण
IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. यहां जानिए अगर बारिश की वजह यह मुकबाला रद्द हुआ तो किसका पत्ता कटेगा?
IPL 2026 Eliminator, SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बुधवार, 27 मई को न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा और दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा.
इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे क्वालीफायर-2 में जगह बनाएगी और उसके पास फाइनल का टिकट हासिल करने का मौका होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द हुआ तो कौन सी टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी और कौन सी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
एलिमिनेटर मुकाबला रद्द हुआ तो क्या होगा?
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. हालांकि, इस अहम मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश हुई और मैच रद्द हो जाता है, तो क्या होगा? तो जान लीजिए कि एलिमिनेटर मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर एलिमिनेटर मैच बारिश में धुल जाता है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है, तो यह मैच बेनतीजा माना जाएगा.
IPL के नियम के अनुसार, मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है. हालांकि, अगर यह भी संभव नहीं हो पाता है तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. इस स्थिति में एक टीम का नुकसान होगा और वह बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
कौन सी टीम होगी बाहर?
अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर-2 का टिकट मिल जाएगा, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. SRH ने 18 अंकों के साथ तो RR ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है. ऐसे में एलिमिनेटर रद्द होने पर हैदराबाद को इसी 2 अंकों का फायदा मिलेगा.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार (27 मई) को न्यू चंडीगढ़ का मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल नजर आ सकते हैं. वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के बाद लगातार बारिश होने की आशंका जताई है. फिलहाल अगर मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता और पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/IPL 2026 Eliminator: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ SRH vs RR एलिमिनेटर मुकाबला तो कौन सी टीम होगी बाहर? जानें पूरा समीकरण
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.