IPL 2025: गोलीबारी के बीच IPL गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग हुई शुरू, खिलाड़ियों में दहशत का माहौल

India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने बैठक शुरू कर दी है। आईपीएल 2025 भविष्य को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा।

IPL 2025 - 2025-05-08T231745.771

India Pakistan Tension: आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले को अचानक रोकने का फैसला किया गया। थोड़ी देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया। दरअसल पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसकी वजह से धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब बनाम दिल्ली मैच को अचानक रोक दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार गोलीबारी के बीच आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन

आईपीएल को लेकर होगा फैसला?

पंजाब बनाम दिल्ली के बीच अचानक मुकाबले को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद आईपीएल 2025 के बचे हुए मैच को लेकर फैसला लिया जाएगा। अभी तक, कल लखनऊ में होने वाले मैच को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया गया

वहीं पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ियों को तनाव के बीच सुरक्षित होटल पहुंचाया गया है। अब वे भविष्य की कार्रवाई के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अधिक जानकारी का इंतजार करेंगे। इस समय आईपीएल में दहशत का माहौल है और खेल शुरू होने से पहले ही डीसी और पीबीकेएस दोनों के खिलाड़ियों में बेचैनी थी। चूंकि दोनों टीमें हवाई अड्डे बंद होने से पहले पहुंच गई थीं।

विज्ञापन

राजीव शुक्ला का बयान आया सामने

मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए धर्मशाला के नजदीक से एक विशेष ट्रेन का प्रबंध कर रहे हैं। फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करा लिया गया है। हम कल की स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लेंगे। फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। स्थिति के कारण आज रात मैच जारी नहीं रखा जा सकता था। यह सुरक्षित नहीं था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ