IPL 2025 Auction: 100 करोड़ नहीं, अब इतने पैसे खर्च करेंगी फ्रेंचाइजियां, बड़ा अपडेट आया सामने

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल फ्रेंचाइजियों के पर्स में पैसों की बढ़ोतरी होने वाली है। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां अब 100 करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर सकती हैं।

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में होने की उम्मीद है। मेगा ऑक्शन से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2024 तक सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में 100 करोड़ रुपये ही शामिल होते थे। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले सभी टीमों के पर्स में पैसों की बढ़ोतरी होने वाली है। सामने आए नए अपडेट के मुताबिक फ्रेंचाइजियों के पास, पर्स में अब 120 से 125 करोड़ रुपये की राशि हो सकती है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों के भी बढ़ सकते हैं पैसे

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजियों के पैसों में बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसे में अगर फ्रेचाइजियों की पर्स वैल्यू बढ़ती है तो खिलाड़ियों की सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। खासकर उन खिलाड़ियों को जिन्हें फ्रेंचाइजी रिटेन करेंगी। इसके अलावा आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के बिकने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है, जो पिछले साल ही केकेआर ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए थे।

विज्ञापन

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने वाली है। आईपीएल 2025 से पहले अब पांच खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा नए अपडेट के मुताबिक फ्रेंचाइजियां 1 आरटीएम कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मुंबई इंडियंस को नए नियम का फायदा हो सकता है। टीम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और टिम डेविड को रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ