हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी, 17 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी लेंगी बड़ा फैसला

IPL 2027: आईपीएल 2027 की तैयारी अब लगातार और तेज होती जा रही है. फिलहाल सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रही है. इसके साथ ही अगले सीजन की मिनी ऑक्शन को लेकर भी फ्रेंचाइजियों ने चर्चा शुरू कर दी है.

विज्ञापन
IPL 2027 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने शुरू की तैयारी (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की डेट बहुत ही पहले बता दिया था. इस बार का ऑक्शन भारत के ही गोवा में होने वाला है. गोवा में होने वाला मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है. जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को और तेज किया है. पहले फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट 15 नवंबर को ही सौंपनी थी. लेकिन अब बीसीसीआई ने इसके डेट में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब फ्रेंचाइजियों को लिस्ट तैयार करने के लिए 2 दिन ज्यादा मिले हैं. 

IPL 2027 के लिए BCCI को सौंपनी होगी रिटेंशन लिस्ट  

आईपीएल 2027 के लिए बीसीसीआई ने रिटेंशन लिस्ट की डेट को आगे बढ़ा दिया है. पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी लिस्ट 15 नवंबर को सौंपनी थी. लेकिन बीसीसीआई ने उसमें बड़ा बदलाव किया है. दरअसल 15 नवंबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जाने वाला है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने ब्रॉडकास्टर को बड़ा मौका दिया है. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को 2 दिनों का ज्यादा समय दिया है. 

अब आईपीएल 2027 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर को सौंपनी है. सभी फ्रेंचाइजियों के पास 14 दिनों का पूरा समय है. जिसमें वो अपने फैसलों के बारे में और सोच सकती है. हालांकि बीसीसीआई ने फैसला किया है कि मिनी ऑक्शन की डेट और वेन्यू में अभी भी कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है. ऐसे में रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देने के बाद बीसीसीआई को ऑक्शन की लिस्ट तैयार करने में और भी कम समय मिलेगा. 

विज्ञापन

रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट हो रही है तैयार 

भले ही अभी लिस्ट देने के लिए पूरे 14 दिनों का समय बचा हुआ है. लेकिन फ्रेंचाइजियों ने अपनी लिस्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. मीडिया के जरिए अब रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर रिपोर्ट्स भी सामने आ रही है. गुजरात टाइटंस की टीम मैच फिनिशर शाहरुख खान को अब रिलीज करने के बारे में सोच रही है. इसके अलावा राहुल तेवतिया का नाम भी चल रहा है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी आर साई किशोर को भी ट्रेड कर सकती है.  

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले वनडे मैच में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर, गिल-गंभीर को लेना होगा बड़ा फैसला

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की टीम भी ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को भी रिलीज करने के बारे में सोच रही है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के बारे में भी सोच रही है. जिसको लेकर लगातार खबरें चल रही है. कई फ्रेंचाइजी पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. जिसमें 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नाम भी शामिल है. सीएसके की टीम स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को भी रिलीज कर सकती है.

ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा बने कप्तान, वैभव-अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ भारतीय A टीम का ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola