कौन है RCB का नया 'रफ्तार का सौदागर' जैकब डफी? IPL डेब्यू पर अभिषेक-ट्रेविस को भेजा पवेलियन

Jacob Duffy: जैकब डफी के लिए IPL डेब्यू शानदार रहा. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम किए. उनका सफर काफी कठिन साबित हुआ है.

Jacob Duffy (1)
1 / 6
जैकब डफी

Jacob Duffy: IPL 2026 में जैकब डफी की शुरुआत धमाकेदार रही. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने IPL डेब्यू पर धमाल मचाया. न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज के लिए पिछला एक-डेढ़ साल शानदार रहा और उन्होंने खूब विकेट झटके. इसी वजह से उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा. अब उन्होंने RCB के लिए अपने डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए. कई लोगों को इस कीवी तेज गेंदबाज के बारे में सब कुछ पता नहीं होगा.

विज्ञापन

RCB के लिए यादगार रहा डेब्यू

RCB के लिए यादगार रहा डेब्यू2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जैकब डफी ने पहला ओवर फेंका और आते ही दबाव बनाया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को मात्र 7 रन पर पवेलियन भेज दिया और फिर दो चौके लगाकर खतरनाक नजर आ रहे ट्रेविस हेड को भी आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया. उन्होंने 4 ओवर में 5.5 की इकोनॉमी से मात्र 22 रन देकर 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

2020 में किया था न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू

2020 में किया था न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू3 / 6

जैकब डफी का जन्म 2 अगस्त 1994 को लुम्सडेन में हुआ. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट में रुचि थी. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद दिसंबर 2020 में उन्हें न्यूजीलैंड के लिए टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, उस समय वो उतना बड़ा नाम नहीं बना पाए.

2025 में बनाया बड़ा नाम

2025 में बनाया बड़ा नाम4 / 6

जैकब डफी की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और वो लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे. 2025 में डफी का करियर पूरी तरह बदल गया. वो न्यूजीलैंड के लिए एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने पिछले साल कुल 81 विकेट झटके. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाया. डफी ने टेस्ट में 25, वनडे में 21 और T20I में 35 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

RCB ने दो करोड़ में खरीदा

RCB ने दो करोड़ में खरीदा5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बैकअप के लिए एक तगड़े तेज गेंदबाज की जरूरत थी. इसी वजह से उन्होंने IPL 2026 के ऑक्शन में जैकब डफी को 2 करोड़ रुपये में खरीदा. उनके लिए ये फैसला सही साबित हुआ.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद किया कमबैक

टी20 वर्ल्ड कप के बाद किया कमबैक6 / 6

जैकब डफी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 उतना खास नहीं रहा. उन्होंने 5 मैचों में मात्र 3 विकेट अपने नाम किए. लग रहा था कि डफी अपनी फॉर्म खो बैठे हैं लेकिन IPL 2026 में आते ही उन्होंने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर जोरदार कमबैक कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन