IPL 2026: दिल्ली ने राजस्थान को हराकर बदल दिया प्लेऑफ की रेस का समीकरण, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर

17 मई को आईपीएल 2026 में रोमांचक मुकाबले खेले गए. आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

Cricket News - 2026-05-17T235400.279
विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: 17 मई को आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबले खेले गए. पहले मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 29 रनों से हराया और प्लेऑफ में दाखिल होने वाली पहली टीम बन गई. इसके अलावा दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया और अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए मजबूत कर ली. दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ.

बदल गई अंक तालिका

आरसीबी 18 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि जीटी 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा हैदराबाद 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स 13 अंक लेकर विराजमान है. पांचवें स्थान पर सीएसके 12 अंक लेकर बनी हुई है.

विज्ञापन

छठे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के पास12 अंक हैं. वहीं, दिल्ली अब सातवें स्थान पर आ गई है. उसके पास भी अब 12 अंक हो गए हैं. आठवें नंबर पर केकेआर 11 अंक लेकर बनी हुई है. जबकि मुंबई और लखनऊ दोनों ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमें 8-8 अंकों के साथ क्रमश नौवें और दसवें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल (Updated)

रैंकटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु139400181.065
2गुजरात टाइटंस138500160.400
3सनराइजर्स हैदराबाद127500140.331
4पंजाब किंग्स136601130.227
5चेन्नई सुपर किंग्स126600120.027
6राजस्थान रॉयल्स126600120.027
7दिल्ली कैपिटल्स13670012-0.871
8कोलकाता नाइट राइडर्स12560111-0.038
9मुंबई इंडियंस1248008-0.504
10लखनऊ सुपर जायंट्स1248008-0.701

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ